प्रेमिका को अपने घर ले जाकर प्रेमी ने पहले किया बलात्कार , फिर बेरहमी से पिटा अस्पताल मे डॉक्टरों गढ़ी झुठी कहानी पुलिस ने अब पहुंचाया जेल……
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता…..✍️
सूरजपुर :- प्रेम संबंध के नाम पर युवती को घर लाकर एक युवक ने उससे बलात्कार किया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने युवती की बेरहमी से बेल्ट, डंडे व हाथ-मुक्के से पिटाई की। फिर उसे गंभीर हालत में एक दिन तक अपने घर पर ही बंधक बनाकर रखा। दूसरे दिन उसे सूरजपुर जिला अस्पताल ले गया और सड़क हादसे की झूठी कहानी डॉक्टरों को बताई। वहीं उसके परिजन को भी यहीं कहानी बताई। बाद में युवती को उसके परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां युवती ने माता-पिता को पूरी बात बताई। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को 16 जून को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य युवक से भी बातचीत करती है। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जिले के लटोरी पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि अंबिकापुर से लगे गांव की एक युवती को 10 जून को भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर निवासी उसके प्रेमी 25 वर्षीय अभिषेक सिंह पिता नरेंद्रनाथ सिंह ने फोन कर चठिरमा पेट्रोल पंप के पास बुलाया था। युवती के पहुंचने पर आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर श्यामनगर ले गया।
यहां आरोपी ने युवती के साथ बलपूर्वक बलात्कार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को युवती पर किसी अन्य युवक से बातचीत करने का शक था। इसी बात को लेकर वह नाराज था। आरोप है कि बलात्कार के बाद उसने युवती की बेल्ट, डंडे, और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई की। मारपीट में युवती को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने युवती को अपने घर में बंधक बनाकर रखा। अगले दिन मामले को छिपाने के लिए उसने दुर्घटना होने की झूठी कहानी रची और घायल युवती को जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया। साथ ही युवती के परिजनों को भी यह सूचना दी गई कि उसका एक्सीडेंट हो गया है।
युवती ने माता-पिता को बताई पूरी बात :- जब युवती के परिजन जिला अस्पताल सूरजपुर पहुंचे तो उसकी गंभीर हालत देखकर उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवती ने अपने परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। बाद में प्रकरण की डायरी चौकी लटोरी थाना जयनगर को भेजी गई। कार्रवाई में लटोरी चौकी प्रभारी एसआई अरुण गुप्ता, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, सोमनाथ कुशवाहा, सुनील एक्का और कुंदलाल सक्रिय रहे।
पुलिस के पूछताछ में स्वीकार किया अपराध :- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में लटोरी पुलिस ने मामले की जांच करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान आरोपी अभिषेक सिंह को 16 जून को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने युवती पर दूसरे युवक से बात करने के शक की बात स्वीकार करते हुए इसी कारण नाराज होकर मारपीट करने की बात बताई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, बेल्ट, डंडा और मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय सूरजपुर में पेश कर जेल भेज दिया है।
