Headlines

सड़क हादसा रोकने प्रकाश इंडस्ट्रीज ने उठाया अहम कदम – कोल परिवहन मे लगे भारी वाहनों के आवाजाही के लिऐ समय सीमा तय , गति का भी किया निर्धारण…..

CG Samachar 24.in

संचालक : – दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- कोयला परिवहन के दौरान सड़क हादसों को कम करने और आम राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड भास्करपारा कोल माइंस प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। प्रबंधन ने भारी वाहनों की आवाजाही, गति सीमा और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं। माइंस प्रबंधन के अनुसार शासन द्वारा निर्धारित समय में भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। इसके तहत सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक और शाम 4:30 बजे से रात 8:00 बजे तक कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों का परिचालन नहीं किया जाएगा। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर दनौली खुर्द खदान से समौली चौक तक अलग-अलग स्थानों पर गति सीमा और प्रतिबंधित समय की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 25 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है, वहीं जरूरत वाले स्थानों पर गति अवरोधक बैरिकेड भी लगाए गए हैं। माइंस प्रबंधन ने भारी वाहनों के सुरक्षित संचालन के लिए कॉन्वॉय प्रणाली लागू की है। इसके तहत सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी वाहनों के आगे चलकर निर्धारित गति सीमा का पालन करवाएगी और वाहनों को सुरक्षित तरीके से समौली चौक तक मार्गदर्शन देगी। इससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और ग्रामीणों की सुरक्षा बनी रहेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दनौली से समौली चौक तक तीन पालियों में कुल 21 कर्मियों की तैनाती की गई है। ये कर्मी सड़क पर गश्त कर मवेशियों को सड़क से दूर रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का काम करेंगे। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्रबंधन ने कहा है कि क्षेत्र में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी आवश्यक कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top