रिहायशी इलाके मे बाघ की आमद रफ्तार से लोग दहशत में , भैस को बनाया अपना शिकार वन विभाग पहुंचा मौके पर…..
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️
सूरजपुर :- जिले के भैयाथान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़सरा (अम्माखोखा) जंगल में बाघ आने की जानकारी मिली है ।
बताया जाता है कि बड़सरा (अम्माखोखा) निवासी समयलाल सिंह के भैस को उसके घर के सामने से
खींच कर ले गया जिसके बाद मृत अवस्था में मिला भैंस का शव मिला है ।
वहीं सुचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

बाघ ने भैस को बनाया अपना शिकार
पहले भी हुई थी बाघ की आमद :- इससे पुर्व भी पड़ोसी जिला कोरिया के खोड़ , पाण्डवपारा से लगे टेमरी जंगल के रास्ते बाघ का आगमन अम्माखोखा जंगल मे हुआ था इसके बाद कोरिया जिले के वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू की थी । आज एक बार फिर बाघ की आमद से लोग दहशत में हैं ।
जनप्रतिनिधि सहित वन विभाग ने ग्रामीणों से अम्माखोखा सहित आसपास के जंगलों मे न जाने तथा पुर्ण रुप से सतर्क रहने की अपील की है ।
वहीं इस संबंध मे पड़ोसी जिला कोरिया के डीएफओ प्रभाकर खलखो ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दो – तीन माह से सूरजपुर जिले के बड़सरा गांव के अम्माखोखा मे एक किसान की भैसा के शिकार होने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के टीम को मौके पर भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पिडित किसान को नियमानुसार जल्द ही उचित मुआवजा प्रदान किया जायेगा ।
