जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या आरोपी जेल दाखिल…..
CG Samachar24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकोटी में आज सोमवार की सुबह जमीन विवाद पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करकोटी निवासी मृतक के बेटे श्रीकांत कुशवाहा ने झिलमिली थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मृतक रामबरन व उसके छोटे भाई रामबिलास के बीच लम्बे समय से जमीन विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह रामबरन दूध लेने के लिए घर से केनापारा के लिए निकला था ।

घर से महज 200 मीटर की दूरी पर उसके छोटे भाई रामबिलास ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिससे रामबरन जमीन में गिर गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उसके बेटे को दी। सूचना मिलते ही मृतक का लड़का मौके पर पहुंच अपने पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मृतक के लड़के ने पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुच हत्या में प्रयुक्त डंडा सहित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया है
