शैक्षणिक योग्यता और कौशल प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर ने आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुल सचिव को लिखा पत्र…..
CG Samachar24.in
संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️
रायपुर :- केन्द्रीय सहकारी बैंक मर्यादित शाखा रायपुर में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर सत्यनारायण देवांगन के विरुद्ध उनके शैक्षणिक आहर्ता एवं कौशल प्रमाण पत्र के संबंध मे शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रमाण पत्रों के जांच एवं सत्यापन हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा रायपुर ने गरियाबंद जिले अंतर्गत छुरा ब्लॉक के नवापारा कोसमी मे स्थित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुल सचिव को पत्र लिखा है ।
जिसमे जितेन्द्र देवांगन पिता सत्यनारायण देवांगन के शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हता प्रमाण पत्र के लिए मुख्यालय सहकार भवन मे एक शिकायत हुई थी जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रबंध संचालक (छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्या.) के द्वारा आपको लिखित में निर्देशित किया गया था कि 7 दिवस के अंदर जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करे
1. जिसके आलोक में आपके द्वारा अभी तक क्या-क्या कार्रवाई की गई..? तथा जांच में आपके द्वारा क्या पाया गया…?

- जब सात दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया था तो जांच मे इतनी देरी क्यो हुई? 4 महीने उपरांत भी उन पर कार्रवाई क्यों नही हुई…?
- जांच में देरी करके कही जितेंद्र देवांगन को जांच कार्यवाही से बचाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है…?
- जांच में दोषी पाए जाने पर जितेंद्र देवांगन के ऊपर आपके द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी…?
- जांच में देरी करना एवं अपने उच्च अधिकारी के निर्देशों का सही समय में पालन न करना एक लोकसेवक व जिम्मेदार अधिकारी के कर्तव्यों के प्रति निर्वहन में नागरिकों के मन में शंका का उत्पन्न करता है
