Headlines

गौतम केशरी बने चैंपियन, सरस्वती विद्या मंदिर में सजा शतरंज का भव्य महाकुंभ: भूतपूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल और बापू की कुटिया के प्रमुख अनिल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में ऐतिहासिक आयोजन हुआ संपन्न….

मुख्य अतिथि भीमसेन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि अनिल गोयल ने बिसात पर चालें चलकर किया प्रतियोगिता का शंखनाद; शीर्ष नेतृत्व एवं संरक्षकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला…….

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर 7 चक्रों के महासंग्राम के बाद विजेताओं पर बरसीं ट्रॉफियां और नकद पुरस्कार, जिला शतरंज संघ सूरजपुर ने जताया सामूहिक आभार…….

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- सूरजपुर जिले के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। जिला शतरंज संघ, सूरजपुर के तत्वावधान में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के विशाल हॉल में आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल सूरजपुर डिस्ट्रिक्ट वन डे रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का अभूतपूर्व, भव्य और सफल समापन हुआ। खेल भावना, समर्पण, अद्वितीय अनुशासन और सामूहिक सहयोग के साथ आयोजित यह एक दिवसीय महाकुंभ सूरजपुर में शतरंज क्रांति के एक नए स्वर्णिम युग का जीवंत उदाहरण बनकर उभरी। दिमागी बिसात पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट कौशल ने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं भव्य शुभारंभ :- प्रतियोगिता का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पारंपरिक पूजन के साथ हुआ। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के वरिष्ठ लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रतिष्ठित प्रबंधक एवं पाठ्य पुस्तक निगम के भूतपूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूरजपुर के प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिक और समाज सेवा में अग्रणी संस्था बापू की कुटिया के अध्यक्ष अनिल गोयल मंचासीन थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भीमसेन अग्रवाल एवं सूरजपुर जिला शतरंज संघ के वरिष्ठ संरक्षक हरिदास अग्रवाल ने शतरंज की बिसात पर पहली ऐतिहासिक चाल चलकर इस दिमागी महासंग्राम का औपचारिक शंखनाद किया। संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने अपने सारगर्भित स्वागत भाषण से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात इंटरनेशनल चीफ आर्बिटर अनीस अंसारी ने जी.एच. रायसोनी परिवार और कल्पना प्रकाश – वेलफेयर फाउंडेशन के शतरंज के प्रति लगाव, निरंतर सहयोग और खेल संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से पूरे सदन को अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन वरिष्ठ प्रबुद्ध नागरिक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा किया गया।

शीर्ष नेतृत्व, मार्गदर्शक और पदाधिकारियों का मिला अटूट संबल :- इस भव्य आयोजन को गरिमामयी बनाने में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव व्ही. के. राठी का गरिमामयी मार्गदर्शन एवं विशेष संबल प्राप्त हुआ। उनके कुशल मार्गदर्शन में ही प्रदेश शतरंज संघ की जॉइंट सेक्रेटरी सरोज वैष्णव का विशेष रूप से संबल मिला। साथ ही सुसीमा वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन सुजीत जायसवाल एवं सरगुजा संभाग के कन्वेनर विश्वनाथ मनियन की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को नई मजबूती दी।

प्रतियोगिता के तकनीकी और अकादमिक स्तर को उच्च स्तरीय बनाने में नेशनल चेस इनस्ट्रक्टर शेष रतन जायसवाल का अद्वितीय मार्गदर्शन और चेस इन स्कूल सदस्य अब्दुल समीम की जमीनी खेल रणनीतियों व सहयोग का अमूल्य योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय गरिमा प्रदान की।

पूरे आयोजन की सफलता में जिला शतरंज संघ सूरजपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल का कुशल एवं मार्गदर्शक नेतृत्व सर्वोपरि रहा, जिनकी अध्यक्षता में पूरी टीम ने एकजुटता के साथ काम किया। अध्यक्ष के इसी विजन को धरातल पर उतारने में संघ के सचिव अमित चौरसिया एवं कोषाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने अपनी कोर टीम के साथ मिलकर उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था और कुशल संगठनात्मक समन्वय का परिचय दिया।

इसके साथ ही जिला शतरंज संघ सूरजपुर के संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत  हरिदास अग्रवाल, रौनक जैन, सहदेव राम रवि, उमेश राजवाड़े, संजय सिदार, सुनिता राजवाड़े एवं विनय चौरसिया के निरंतर मार्गदर्शन, कर्मठता और संगठनात्मक समर्पण से यह आयोजन पूरी तरह सुव्यवस्थित निर्बाध रूप से संपन्न हुआ।

7 चक्रों का रोमांच: कांटे की टक्कर में गौतम केशरी बने विजेता :- अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के नियमों के तहत 15+10 के कड़े टाइम कंट्रोल के साथ यह प्रतियोगिता कुल 7 चक्रों में खेली गई। ओपन कैटेगरी के मुकाबले इतने कड़े थे कि अंतिम पलों तक सांसें थमी रहीं। असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए  गौतम केशरी ने सर्वाधिक 6.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान के साथ चमचमाती चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, समान 6.5 अंकों के साथ कड़े संघर्ष के बाद रासिद रासिद उपविजेता बने। तृतीय स्थान पर 6 अंकों के साथ अभिषेक राजवाड़े ने अपनी श्रेष्ठता साबित की।

विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की सूची :- ओपन कैटेगरी (शीर्ष 10 खिलाड़ी)

  1. प्रथम :- गौतम केशरी (6.5 अंक) – चैंपियन

द्वितीय :- रासिद रासिद (6.5 अंक)

  1. तृतीय: अभिषेक राजवाड़े (6 अंक)
  2. चतुर्थ: अजय कुमार गुप्ता (6 अंक)
  3. पंचम: सिद्धार्थ अम्बस्ट (6 अंक)

6.छठवां: विनय लहरे (5 अंक)

  1. सातवां: शिवहरी (5 अंक)
  2. आठवां: जितेन्द्र कुमार गुप्ता (5 अंक)
  3. नौवां: सुशील कुमार मिश्रा (5 अंक)
  4. दसवां: अनीश अंसारी (5 अंक)

महिला, स्थानीय एवं नवोदित श्रेणियां:

बेस्ट फीमेल (महिला वर्ग): महिला वर्ग में

प्रेरणा तिग्गा ने 4.5 अंकों के साथ उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

बेस्ट सूरजपुर: स्थानीय खिलाड़ियों में अविराज सिंह (5 अंक) प्रथम एवं
निवेद जायसवाल (5 अंक) द्वितीय स्थान पर रहकर चमके।

बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर: प्रतियोगिता के सबसे छोटे और आकर्षक आकर्षणों में तनिष्का शिल्पी (3 अंक) ने प्रथम व आयात परवेज (1 अंक) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सबका दिल जीता।

बेस्ट वेटरन: इस श्रेणी में भी वरिष्ठ खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार सुनिश्चित किया गया था।

भविष्य के सितारे (आयु वर्ग जूनियर परिणाम):
अंडर-07 (U07) अथर्व राज सिंह (3 अंक) प्रथम, ऋषभ ज़ाना (1.5 अंक) द्वितीय, सुभाष चंद्र पांडेय तृतीय अंडर-09 (U09): अहान गुप्ता (4 अंक) प्रथम, वेदांत चौरसिया (4 अंक) द्वितीय, गारवीर राजवाड़े (3 अंक) तृतीय।

अंडर-11 (U11): आर्यन राज डांगरे (5 अंक) प्रथम, आरव पांडेय (4.5 अंक) द्वितीय, अक्षत पाठक (4 अंक) तृतीय।

अंडर-13 (U13): सहेज सिंह (5 अंक) प्रथम, हर्ष चौरसिया (5 अंक) द्वितीय, अभिनव साहू (4.5 अंक) तृतीय , अंडर-15 (U15): प्रतीक कुमार गुप्ता (4.5 अंक) प्रथम, हिमानिश तिर्की (4 अंक) द्वितीय, फरहीन खान (4 अंक) तृतीय , तकनीकी टीम ने सुनिश्चित किया ।

उत्कृष्ट व निष्पक्ष संचालन :- प्रतियोगिता को पूरी तरह विवादरहित और उच्च स्तरीय बनाए रखने में मुख्य निर्णायक व सीनियर नेशनल आर्बिटर प्रदीप मण्डल के कुशल नेतृत्व में आर्बिटर पैनल के सदस्य अंजुम, योगेन्द्र गुप्ता सुनिता राजवाड़े और अविनाश पाण्डेय की भूमिका सराहनीय रही। इस समर्पित आर्बिटर समूह ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, कड़े अनुशासन एवं निष्पक्ष संचालन से प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर संपन्न कराया।

कृतज्ञता और भविष्य का संकल्प :- समापन समारोह के अवसर पर भारी संख्या में दूर-दराज से आए प्रतिभावान खिलाड़ी, प्रबुद्ध अभिभावक, शतरंज प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि, मेडल और भव्य ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला शतरंज संघ सूरजपुर ने खिलाड़ियों को एक उत्कृष्ट, निष्पक्ष और सर्वसुविधायुक्त वातावरण प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया। संघ ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले प्रत्येक पदाधिकारी, अतिथि, अभिभावक और खेल प्रेमी का हृदय की गहराइयों से आभार, अभिनंदन और साधुवाद व्यक्त किया है। संघ ने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से सूरजपुर में शतरंज के विकास और खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

सक्रिय भूमिका एवं सहयोग हेतु विशेष आभार :- टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ और सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य शिक्षक कैलाश यादव पीतांबर के साथ-साथ अजय प्रताप सिंह, नमिता जायसवाल, डॉ. मेघा शिल्पी, जिला संघ ने सभी जागरूक अभिभावकों एवं ऊर्जावान प्रतिभागियों द्वारा निभाई गई सक्रिय भूमिका और अमूल्य व सराहनीय योगदान के लिए हृदय से साधुवाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top