जन शिक्षक पर कार्यवाही करने के बजाय पूरा विभाग उसे बचाने लगा , जिला शिक्षा अधिकारी पर जबाब देने से बचने का आरोप…..
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अवंतिकापुर से सुशासन को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।
विकासखंड ओड़गी अंतर्गत अवंतिकापुर में पदस्थ जन शिक्षक का गृह ग्राम भी यही है। स्थानीय होने का फायदा उठाकर ये पिछले 20 साल से प्रधान पाठक और 6 साल से जन शिक्षक की कुर्सी पर अवैध कब्जा जमाए बैठा है। नियम कहता हैं कार्यकाल 2 साल, पर रसूख के दम पर 6 साल से पद पर हैं। स्कूल में 70% फेल, और जमीनों पर अवैध कब्जे , एवं पारिवारिक ज़मीन चोरी चुपके हड़पने का आरोप लगा है।

मामला सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड की ग्राम पंचायत अवंतिकापुर का है। यहाँ पदस्थ जन शिक्षक का गृह ग्राम भी अवंतिकापुर ही है। स्थानीय होने का फायदा उठाकर ये पिछले 20 साल से लगातार एक ही स्कूल में प्रधान पाठक बने हुए हैं। 2021 में इन्हें जन शिक्षक बनाया गया। नियुक्ति पत्र में कार्यकाल स्पष्ट 2 वर्ष लिखा है। यानी मई 2023 में उन्हें हट जाना था। लेकिन मई 2026 में भी ये दोनों पदों पर काबिज हैं।

20 साल के स्थानीय हार का नतीजा : – स्कूल में 10वीं-12वीं के 50% से 70% बच्चे फेल। पूरे क्षेत्र का रिजल्ट 50% पर आ गया। आरोप है कि जन शिक्षक का ध्यान पढ़ाई पर नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। गाँव के लोगों की पारिवारिक जमीन का नक्शा-खसरा बिना सहमति बदलवाकर परिवार के नाम पर खरीद-बिक्री करा रहे हैं।
ग्रामीण बताते हैं कि गृह ग्राम होने के कारण इनका पूरे इलाके में दबदबा है। पहले भी इनके परिवार के लोग पंचायत पर काबिज रहे। अब ये खुद को बड़ा राजनीतिज्ञ बताकर विरोध करने वालों को धमकाते हैं।
सुशासन तिहार में भी हार :- परेशान ग्रामीणों ने सुशासन तिहार में 29 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई । प्रशासन ने 8 मई को सुनवाई तय की। लेकिन अब तक कार्यवाही शून्य है। आवेदक ने जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर बात करना चाहा तो जिला शिक्षा अधिकारी जनशिक्षक हटाने विषय पर चर्चा बचना चाहे जानकारी बताने से इनकार कर दिए।
ग्राम पंचायत अवंतिकापुर के उपसरपंच तुलसीराम जायसवाल का आरोप है कि “20 साल से शिक्षक एवं प्रधानपाठक,और 6 साल से जन शिक्षक। दो साल की कार्य अविधि में पत्र शर्त में लिखा गया है हैं, पर हटते नहीं। 70 % बच्चे फेल, जमीन हड़प ली।”पंचायत प्रतिनिधियों को करते हैं परेशान , संबंधित जिला तक के अधिकारी जांच पड़ताल के नाम पर टाल मटोल कर रहे हैं ।
गृह ग्राम में पदस्थापना :- जनशिक्षक कार्यअधी 2 साल की जगह 6 साल का कार्यकाल, 70% फेलियर, और जमीन के कागजों में हेरफेर। सूरजपुर प्रशासन ये बताए कि नियम सिर्फ दूसरों के लिए हैं क्या? क्या गृह ग्राम का होने से किसी को नियम तोड़ने का लाइसेंस मिल जाता है? सुशासन तिहार की फाइल 8 मई से धूल क्यों खा रही हैं…?
आपसे रंजिश से कारण लगातार की जा रही है शिकायत :- वहीं पुरे मामले को शिक्षक के पुत्र दीपक कुमार जायसवाल ने आपसी रंजिश बताया है उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तुलसीराम जायसवाल आपसी जलन की सभी सीमाएं पार कर चुका है इसके द्वारा लगातार 10 वर्षों से शिकायत कर परेशान किया जाता रहा है लगभग 2 वर्ष पूर्व मेरे भाई के द्वारा ग्राम पंचायत अवंतिकापुर में पूर्व सरपंच के कार्यकाल में मटेरियल प्रदान किया गया था जिसका भुगतान पंचायत के खाते में आने पर सरपंच उप सरपंच के द्वारा गोलमाल कर दिया गया जिसे लेकर भुगतान हेतु जनपद पंचायत ओड़गी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसका जांच करते हुए आगे की कार्रवाई हेतु अनुविभागीय अधिकारी के पास प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा सरपंच / उप सरपंच / सचिव को कारण बताओं नोटिस भेजा गया इसके पश्चात इनके अंदर बौखलाहट सी आ गई इसके बाद मेरे पिता जन शिक्षक व शासकीय कर्मचारियों को फसाने का प्रयास किया जा रहा है अगर कहीं पास भी कुछ भी होता है तो इसके द्वारा घर के शासकीय कर्मचारी का फसाने के उद्देश्य से तुरंत नाम डालकर बदनाम किया जाता है यह एक आदतन शिकायतकर्ता है जो की ऐसा कोई वर्ष नहीं होगा जिस वर्ष में यह 50 आवेदन ना देता हो इसके द्वारा जलन की सारी सीमाएं अब पार कर दी गई है इस इंसान को अगर हम अपने जीवन यापन हेतु कोई भी कार्य करें इस व्यक्ति को हर चीज में समस्या है जिसका अपने पास कोई जवाब नहीं है यहां तक की कभी आय से अधिक संपत्ति की जांच कराएगा तो कभी विभाग में छवि धूमिल करने के प्रयास से शिकायत करेगा यहां तक कि इसके द्वारा आदतन व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी करते हुए समाज में भी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाता रहा है इसके द्वारा ग्राम पंचायत के अंदर गली चौराहों में बैठकर लोगों के समक्ष हमेशा भड़काया जाता है बोला जाता है मैं कांग्रेस का नेता हूं मैं इन सबको परेशान कर जीना हराम कर दूंगा यहां तक कि ग्राम पंचायत के अंदर इसके ऊपर कोई आवाज उठाना चाहे तो उसे या गलत गलत चीजों में फसाने का प्रयास किया जाता है मेरे जीवन काल में ऐसे व्यक्तियों के लिए एक ही संदेश है किसी को देखकर जलने के बजाय अपने कर्मों पर भरोसा रखना चाहिए ।
