ओवरटेक और साईड लेने के चक्कर में दो मोटरसाइकिलो मे जोरदार भिडंत बगल से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट मे आकर महिला की मौके पर ही मौत अन्य घायल…..
CG samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता……✍️
सूरजपुर :- जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत के बाद तेज रफ्तार और अनियंत्रित यातायात ने एक महिला की सांसें छीन ली ।
इस दर्दनाक घटना के बारे मे बताया जाता है कि
आपस में दो मोटरसाइकिलो की टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला बगल से गुजर रहे ट्रेलर क्रमांक CG 13 AT 7666 के चपेट में आ गई जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका सलका – कसकेला क्षेत्र की बताई जा रही है ।

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, वहीं मृतक के शव को बीच सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
प्रत्येक्षदर्शियों के अनुसार भैयाथान क्षेत्र के केवरा मे स्थित मां बिन्द्रा फ्यूल के पास बुधवार की शाम 6:15 बजे के करीब दो मोटरसाइकिल सवारों के बीच संतुलन बिगड़ने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठी महिला उछलकर सीधे मुख्य मार्ग के बीचों-बीच जा गिरी।
इससे पहले कि वह संभल पाती, की बगल से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट में आ गई हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल चालक ट्रेलर को ओवरटेक कर रहा था तो वही दुसरा मोटरसाइकिल चालक ट्रेलर से साईड ले रहा था दोनो मोटरसाइकिल आमने – सामने नही दिखने पर ये हादसा हुआ ।
ग्रामीण हुऐ आक्रोशित, किया चक्काजाम :- इस दर्दनाक घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने भैयाथान – पटना मार्ग को जाम कर दिया घटना की सूचना मिलते ही झिलमिली पुलिस मौके पर पहुंची आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी संवेदनशीलता के शव को तत्काल उठवाकर थाने ले जाने की कोशिश की, जिससे स्थानीय ग्रामीण भड़क उठे।
ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई और साक्ष्य जुटाने के बजाय मामले को रफा-दफा करने की जल्दबाजी में है।
चक्काजाम करने के साथ – साथ आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि हमे जल्दबाजी नहीं, न्याय चाहिए। फरार ट्रेलर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले।

सड़क पर चक्काजाम, घंटों थमी रही वाहनों की रफ्तार :- प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ही धरना दे दिया।
चक्काजाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और सख्त वैधानिक कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर झिलमिली थाना परिसर में खड़ा करवा लिया है। आरोपी चालक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं, पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।
