Headlines

कल्याण पेट्रोल पंप का विवादों से पुराना नाता – महिला कर्मचारी पर ग्राहकों को तेल नही देने का लगा आरोप…..

ग्राहकों के हितों को दरकिनार कर महिला कर्मचारी करती है दुर्व्यवहार…..

मेरे टंकी में मत आना तेल नहीं दूंगी…!!!

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…..✍️

सूरजपुर :- जिले के भैयाथान ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खाडापारा स्थित कल्याण पेट्रोलियम का विवादों से पुराना नाता है रहा है इस पेट्रोल पंप पर कार्यरत महिला कर्मचारी ग्राहकों से आए दिन दुर्व्यवहार करती है जिसकी शिकायत एसडीएम भैयाथान से की गई है किसी ग्राहक से यूपीआई से पेमेंट नहीं लेने, किसी ग्राहक के पेट्रोल वाहन में डीजल भरने और किसी ग्राहक को मनमाने तरीके से तेल देने से सीधे मना करने की शिकायत इस पेट्रोल पंप से लगातार आने लगी है ।

पहला मामला :- भाजपा नेता रक्षेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि 12 मई की सुबह अपने एक्सकैवेटर मशीन को टंकी डीजल लेने गए थे जहां कार्यरत महिला कर्मचारी द्वारा उनसे पूछा गया कि कितने रुपए का डीजल भरना है जिस पर भाजपा नेता रक्षेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 5 हजार रुपए का फिर महिला कर्मचारी ने कहा 5 हजार लीटर सेट करूं तो रक्षेन्द्र ने कहा मैडम इतने की तो मशीन की टंकी नहीं होती है उसके बाद महिला कर्मचारी ने कहा कि टंकी में डीजल नहीं है। मैं नहीं दूंगी डीजल जबकि उसके बाद कई वाहनों को डीजल दिया गया।
दुसरा मामला :- ग्राम पंचायत खाड़ापारा निवासी हेमंत राजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा यूपीआई से पेमेंट करने की बात कहने पर उन्हें भी तेल नहीं दिया गया जिसकी शिकायत पेट्रोल पंप के मालिक के पास भी उन्होंने किया लेकिन मालिक द्वारा भी उनकी बात अनसुनी कर दी गई

तीसरा मामला :- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधानसभा भटगांव प्रभारी रामाधीन सिंह पोया के पेट्रोल कार में डीजल भर दिया गया उसके बाद ग्राहक द्वारा नाराजगी जाहिर करने पर उनके कार से पाइप के जरिए डीजल को बाहर निकाला गया इतना ही नहीं उन्हें अपमानित करते हुए कहा कि मेरे पेट्रोल पंप पर मत आना !

चौथा मामला :- ग्राम पंचायत बड़सरा निवासी अमन गोस्वामी जो मोटर साइकिल पर अंडे बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं उन्हें पेट्रोल देने से मना कर दिया गया जबकि अन्य ग्राहकों को पेट्रोल दिया गया !

पाचवां मामला :- पड़ोसी जिला कोरिया निवासी शिवम यादव के पेट्रोल कार में भी डीजल भर दिया गया था जिसे साफ करने में उनका पूरा दिन बर्बाद हो गया !
डीजल पंप पर हुए ग्राहकों से इस दुर्व्यवहार कि शिकायत भाजपा नेता ने एसडीएम भैयाथान से करते हुए पेट्रोल पंप की जांच कराने की मांग की है। पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की भी सुविधा नहीं दी जाती है। इसके बाद ग्राहकों को महिला कर्मचारी अपने दुर्व्यवहार से पीड़ित करती है।

पीएमजीएसवाई के बोर्ड पर लगाया अपना होर्डिंग :- पटना भैयाथान मार्ग पर ग्राम पंचायत खाडापारा स्थित कल्याण पेट्रोलियम के पास से गुजरी तरका मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सूचना पटल पर अपनी होर्डिंग भी पेट्रोल पंप के संचालक द्वारा लगाया गया है ।

पेट्रोल या डीजल डलवाने की ग्राहक दें जानकारी :- इधर ग्रांउड रिपोर्ट के दौरान पेट्रोल पंप मे पेट्रोल या डीजल डलवाने की जानकारी देने स्वयं ग्राहक को देने का बैनर लगा हुआ है तथा पेट्रोल की जगह पर डीजल और डीजल की जगह पर पेट्रोल डाल देने पर पंप संचालक या फिर नोजल धारक की कोई जबाबदारी नही होगी ।

वाहनों मे हवा डालवाने के लगी है मशीन :- कल्याण पेट्रोल पंप खाड़ापारा मे छोटे – बड़े वाहनों मे हवा डालवाने की मशीन लगी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top