दो वर्ष पुर्व युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर दी थी तालिबानी सजा , न्यायाधीश ने आरोपी पिता-पुत्र को सुनाई 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा……
CG Samachar24.in
संचालक :-दीपक गुप्ता…✍️
सूरजपुर :- जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पर्री में 2 वर्ष पूर्व एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटका कर पिता व भाई ने बेदम पिटाई की थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था । लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस प्रकरण में सुनवाई पूरी होने के बाद दोष सिद्धि होने पर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी पिता-पुत्र को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है।

आपको बता दें कि 26 मई 2024 को ग्राम पर्री निवासी जगरनाथ को उसके पिता रामभरोस व भाई शिवचरण घर के बाहर आम पेड़ में उल्टा लटका कर पिटाई कर रहे थे। जब अन्य परिजन बचाव के लिए वहां पहुंचे तो दोनों किसी को नजदीक नहीं आने दे रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जगरनाथ जख्मी अवस्था में पेड़ पर लटका हुआ था तथा पिता और भाई डण्डा लिए मौजूद थे।
पूछने पर पिता-भाई ने बताया कि हमेशा बहुत परेशान करता था, इसलिए मारपीट कर उल्टा लटकाए हैं। इसके बाद जगरनाथ को उतारकर संजीवनी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने धारा 302 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया।
