Headlines

कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष संलित कुशवाहा ने विनय कुमार कुशवाहा को टॉपर होने पर साल , श्रीफल भेट कर किया प्रोत्साहित…..

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिला अंतर्गत कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष संलित कुशवाहा के नेतृत्व में समाज के अन्य सदस्यों सहित धीरेंद्र कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, प्रभुनारायण कुशवाहा, रमाकांत कुशवाहा,रामकुमार कुशवाहा अवध कुशवाहा, राम कुशवाहा एवं अन्य समाज जनों के द्वारा होनहार छात्र विनय कुमार कुशवाहा के निज निवास कुशवाहा पारा सिरसी को मिठाई एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर समाज के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया ।

आपको बता दें कि विनय कुमार कुशवाहा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं में 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। विनय जिले में 9वां स्थान तथा संस्था स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

संलित कुशवाहा ने विनय कुमार कुशवाहा एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आगे की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर समाज हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

इस अवसर पर जिला सूरजपुर अध्यक्ष संलित कुशवाहा ने समाज की ओर से संस्था के प्राचार्य दिलीप कुमार राय एवं शिक्षकों को भी इस उत्कृष्ट सफलता हेतु हृदय से धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top