Headlines

कोयला लोड़ ट्रेलर ने महिला को मारी टक्कर हुई मौत , गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…..✍️

सूरजपुर :- जिले के करंजी-झूमरपारा मार्ग पर बुधवार की दोपहर पैदल जा रही एक महिला को कोयला लोड ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे महिला गिर गई और ट्रेलर के पहिए से कुचल कर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने सडक़ पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अमला पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश दी। 25 हजार की तत्काल सहायता राशि व मुआवजा के आश्वासन के बाद चक्काम समाप्त हुआ।
जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम करंजी निवासी मानमति पति स्व. पारस राम उम्र 48 वर्ष बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे अपने घर से पैदल नवापारा स्थित रिश्तेदार के यहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चल रहे कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 ईए-6899 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में महिला ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सिर पर धान की बोरी रखे हुए थी। संकरे मार्ग में बोरी ट्रेलर के बॉडी से टकराने पर वह संतुलन खो बैठीं और हादसे का शिकार हो गईं। घटना बुधवार दोपहर करीब 1 से 1.30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

मृतिका के परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन :- हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही लटोरी तहसीलदार सूर्यकांत साय और एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की।

अधिकारियों ने मृतका के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर हर्ष इंटरप्राइजेज का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top