Headlines

बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी 2 की मौत दर्जन भर घायल 4 लोगों की हालत गंभीर…..

CG Samachar24.in

संचालक : – दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के मोहरसोप चौकी अंतर्गत सोमवार की रात बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को 4 को गंभीर हालत में सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप में महिला-पुरुष समेत 30 लोग सवार थे। हादसे में मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मंगलवार को पीएम पश्चात मृतकों का शव उनके परिजन को सौंपा गया।

सूरजपुर जिले के ग्राम बिहारपुर पंडो परिवार के 30 महिला-पुरुष सोमवार को पिकअप क्रमांक एमपी 66 जी-0850में सवार होकर शादी समारोह में बतौर बाराती शामिल होने ग्राम रसौकी गए थे। शादी में शामिल होकर सभी पिकअप से रात को घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहरसोप चौकी अंतर्गत उमझर घाट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में पिकअप सवार महिला सीता कुंवर पंडो व रामशरण पंडो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top