घर मे लगी भीषण आग , पुर्व पंचायत सचिव जिंदा जले हुई मौत……
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमझर के स्कूल पारा में एक घर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान पूर्व पंचायत सचिव अपने घर में ही मौजूद थे। आग लगने के बाद वे लपटों के बीच घिर गए और उन्हें निकलने का मौका ही नहीं मिला। इसी बीच आग से जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन पूर्व सचिव की मौत हो चुकी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमझर के स्कूलपारा निवासी ईश्वर सिंह आयाम ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव रह चुके थे। बीते बुधवार को उनके घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही पलों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और इस हादसे में ईश्वर सिंह आयाम की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई ।

जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमझर के स्कूल पारा में एक घर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान पूर्व पंचायत सचिव अपने घर में ही मौजूद थे। आग लगने के बाद वे लपटों के बीच घिर गए और उन्हें निकलने का मौका ही नहीं मिला। इसी बीच आग से जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन पूर्व सचिव की मौत हो चुकी थी।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आग अचानक भडक़ी और तेजी से फैलती चली गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और मदद के लिए पहुंचते, तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर फंसे ईश्वर सिंह को बाहर नहीं निकाला जा सका।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस :- घटना की सूचना मिलते ही मोहरसोप पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं इस घटना को लेकर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने पत्रकारों को बताया कि जिस कमरे में मृतक ईश्वर सिंह आयाम थे उसके एक कोने मे पैरा रखा हुआ था वे बीड़ी पीने के आदी थे संभवतः जलती बीड़ी का टुकड़ा पैरा तक पहुचा होगा जिस कारण यह घटना हुई फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है ।
इस घटना के बाद पूरे उमझर गांव में मातम पसरा हुआ है। ईश्वर सिंह आयाम गांव में एक जिम्मेदार और सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक और दर्दनाक मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं।
