Headlines

स्वास्थ्य शिविर मे 42 ग्रामीणों की हुई जांच….

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत प्राथमिक शाला बड़सरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 ग्रामीणों की छाती का एक्स-रे सहित बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की निश्शुल्क जांच की गई।

इस शिविर की खास बात यह रही कि आधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से बिना लक्षण वाले लोगों की भी टीबी जांच की गई। इससे संभावित मरीजों की समय रहते पहचान संभव हो सकी और ग्रामीणों को त्वरित व सटीक जांच का लाभमिला। शिविर में महिला, पुरुष और बुजुर्गों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और टीबी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक व कर्मचारियों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए चिन्हित किया गया। शिविर का संचालन बीएमओ डॉ. राकेश सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

इस दौरान आरिफ अंसारी, योगेश खरे, कंजन जायसवाल, अमित चौरसिया, फरहा सब्बा एवं मितानिन सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि 100 दिन टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में लगातार शिविर आयोजित कर जांच और जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top