Headlines

भैयाथान ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी….

CG Samachar 24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- भैयाथान विकासखंड अंतर्गत कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मामला सामने आया है। जहां छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण व स्वास्थ्य की जिम्मेदारी होती है, वहीं पानी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव सीधे तौर पर जिम्मेदारों की लापरवाही और उदासीनता को उजागर करता है। भीषण गर्मी के इस दौर में मासूम बच्चे और महिलाएं बिना पानी के केंद्र पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थिति यह है कि बच्चों असुरक्षित स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

यह समस्या केवल ग्राम पंचायत सत्यनगर के नावापारा और कुशवाहा पारा तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायत केवरा के गरेडियाडीह के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चे ढोढ़ी का पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं बसकर (बरगाहपारा ) डालाबहरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ऐसी ही बदहाल स्थिति बनी हुई है, जहां स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था नही है ।

इस संबंध में पूर्व जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने बीते शुक्रवार को पत्र लिखकर संबंधित विभाग से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को  सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top