तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी चालक की मौके पर ही मौत….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
भैयाथान :- क्षेत्र के ग्राम दवना मे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना चेन्द्रा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दवना की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कान्ता प्रसाद निवासी ग्राम कटिंदा के रूप में हुई है। कान्ता अपने ससुराल ग्राम सत्यनगर आया था और यहां से अपने गांव कटिंदा लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम दवना के पास उसकी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि युवक को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भैयाथान सीएचसी भेज दिया।
आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा ही बनी रहती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।
