11 कक्षा की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़ विरोध मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौपा शिकायत पत्र…..
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :-जिले के भटगांव से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है जहां 11वी कक्षा मे पढने वाली एक नबालिग छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर छेड़छाड़ और अशोभनीय बातें करने का गंभीर आरोप लगाया है ।
पुरा मामला जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है जहा छात्रा के परिजनों को पुरी घटना की जानकारी मिली तो छात्रा के परिजन तुरंत थाने पहुंचे तथा आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई ।
परिजनों का आरोप है कि हरिकेश जायसवाल नाम का शिक्षक आऐ दिन छात्रा को परेशान कर रहा था उससे अनुचित बातें करता था

छात्रा के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि यह पहली बार नही है इससे पहले भी कई छात्राओं ने साथ इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी है । छात्राओं की सुरक्षा के लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं की जब शिक्षा की मंदिर में शिक्षक ही एसा कृत्य करेंगे तो स्कूल में पढने वाली छात्राएं अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए भटगांव पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।वहीं शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है जो पुरे मामले की पड़ताल करेगी फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस और शिक्षा विभाग ने अपने अपने स्तर पर जांच शुरु कर दी है ।
इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने इस घटना कड़ी निंदा करते हुऐ भैयाथान एसडीएम के नाम तहसीलदार को एक लिखित शिकायत पत्र सौपा है । इस संबंध मे छात्र नेता पराशर दुबे ने बताया कि अभाविप के भैयाथान के नगर महामंत्री अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में इस घटना की लिखित शिकायत एसडीएम से कर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कर्रवाई करने की मांग की गई है ।
इधर पुलिस और शिक्षा विभाग ने जांच तेज कर दी है ।
