पिछड़ा वर्ग कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के जोन प्रभारी मनोनीत हुऐ रमाशंकर यादव…..

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह के सहमति पर जय बहादुर सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा भैयाथान विकासखंड के ग्राम बड़सरा निवासी रमाशंकर यादव को बैकवर्ड क्लास (ओबीसी)कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन जोन बिलासपुर के लिए एससीसीएल में संचालित आउट सोर्सिंग कम्पनी एवं ठेका श्रमिकों का जोन प्रभारी पर नियुक्ति प्रदान किया गया है ।

आउटसोर्सिंग ठेका श्रमिकों के नवनिर्वाचित जोन प्रभारी  रमाशंकर यादव

यह नियुक्ति श्री यादव के नेतृत्व क्षमता व पूर्व अनुभवों के आधार पर दी गई है, वे एसईसीएल भटगांव एवं बिश्रामपुर से फोरमैन के पद से सेवा निवृत्त कर्मचारी हैं, इससे पहले ट्रेड युनियन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं वर्तमान में सर्व यादव समाज सूरजपुर के जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं, तथा संगठन का क्षेत्रीय प्रभारी का दायित्व निर्वहन भी कर रहे थे, गत दिनों बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रबंध निदेशक एसईसीएल बिलासपुर को पत्र लिखकर कर इनकी नियुक्ति की जानकारी देते हुए श्री यादव को कोल इंडिया के कर्मचारियों की आर्थिक व सामाजिक उत्थान में सहयोग की बात कही है, तथा इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर, महाप्रबंधक, सभी एरिया मेनेजर को देकर आवश्यक सहयोग का उल्लेख किया गया है, इनके नियुक्ति से क्षेत्र के ठेका श्रमिकों में हर्ष व्याप्त है,

               नियुक्ति पत्र

निश्चित रूप से इससे ठेका मजदूरों के आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को संबल प्राप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है,
श्री यादव ने संगठन के द्वारा विश्वास कर जिम्मेदारी देने के लिए राष्ट्रीय व राज्य के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही है, ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top