Headlines

एसईसीएल आमगांव की खुली खदान मे सब एरिया मैनेजर पर ग्रामीणों ने गुलेल से किया हमला गांव की सरपंच सहित एक दर्शन ग्रामीणों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज….

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिले के एसईसीएल बिश्रामपुर की आमगांव खुली खदान में 7 अप्रैल को सड़क डायवर्सन कार्य के दौरान सब एरिया मैनेजर पर ग्रामीणों ने गुलेल से हमला कर दिया था। वहीं उनके वाहन में तोडफ़ोड़ की गई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल सब एरिया मैनेजर को 7 टांके लगाने पड़े। इस मामले में पुलिस ने ग्राम पटना की सरपंच सहित 1 दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आमगांव सब एरिया मैनेजर विजय कुमार कंपनी की सर्वे टीम के साथ खदान विस्तार के लिए सड़क डायवर्सन निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पटना के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए विवाद शुरु कर दिया। शिकायत में बताया गया है कि ग्रामीणों ने गाली – गलौज करते हुए लात-मुक्का और पत्थरों से हमला कर सब – एरिया विजय कुुमार को घायल कर दिया।

सड़क डायवर्सन का विरोध करते ग्रामीण

साथ ही कंपनी की अधिग्रहित स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 15 ईके 7224 में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। विजय कुमार की रिपोर्ट पर  पटना की सरपंच विमला सिंह, गणेश सिंह, गीता पति रामनारायण, संगीता पति विनय सिंह, सोमारी पति नंदू, पिंटू पिता शिवराम, विंदेश्वर पिता विशंभर, महादेव एक्का, विकास एक्का, हरिकेश, पत्थल सिंह, अजय एक्का सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 351 (3), 121 (1), 221, 191 (1), 191 (2) व 324 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुलेल के हमले से घायल सब एरिया मैनेजर विजय कुमार

बताया जाता  है कि आज बुधवार को दूसरे दिन भी प्रबंधन के अधिकारी सडक़ निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के फिर से विरोध के चलते काम शुरू नहीं हो पाया है।

इधर एसईसीएल प्रबंधन का है ये कहना कि
प्रबंधन के मुताबिक उक्त भूमि अधिग्रहित भूमि और शासकीय भूमि है जिस पर शासन से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। इसके बाद पुराने सड़क को बंद कर पटना पहुंच मार्ग के लिए नया रास्ता करीब 600 मीटर निर्माण कराया जाना है। इसी भूमि पर कार्य शुरू कराने जब आमगांव सब एरिया मैनेजर विजय कुमार मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण विरोध करने लगे और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

इसी बीच ग्रामीणों ने सब एरिया मैनेजर पर गुलेल चला दिया। गुलेल से हमले में सब एरिया मैनेजर को चोटें आई है। चोट के बाद जब वह खून से लथपथ हाल में गिर गए, तब ग्रामीणों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हाथापाई भी की। बाद में साथी कर्मचारियों ने उन्हें वाहन में बैठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उन्हें 6 – 7 टांके लगे हैं। वहीं स्थानीय पुलिस गांव की सरपंच सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top