Headlines

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भैयाथान क्षेत्र की 78 ग्राम पंचायतों को प्रदान की डीप फ्रीजर की सुविधा…

डीप फ्रीजर की सुविधा पाकर ग्रामीण जनप्रतिनिधि और जनपद प्रशासन ने कंपनी के प्रति जताया आभार…..

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जनहित में एक और सराहनीय पहल….

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के भैयाथान जनपद पंचायत क्षेत्र में जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड भास्करपारा कोल माइंस ने एक संवेदनशील और उपयोगी पहल की है। संस्था ने क्षेत्र की 78 ग्राम पंचायतों में आकस्मिक मृत्यु अथवा अंतिम संस्कार में विलंब की स्थिति में मृतक के शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह व्यवस्था प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा कराए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें की ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में अक्सर परिवहन अथवा अन्य कारणों से अंतिम संस्कार में विलंब हो जाता है, जिससे शोकाकुल परिवारों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में शव को सुरक्षित रखने की यह सुविधा न केवल मानवीय संवेदना को दर्शाती है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत भी साबित होगी।

जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को जनकल्याणकारी और दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे, जिससे आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। इस दौरान कंपनी के निर्देशक ए.के चतुर्वेदी, विजय यादव जनप्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह शिक्षक दीपक जायसवाल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top