कुश जयंती को भब्य और एतिहासिक बनाने कुशवाहा समाज की संभागस्तरीय बैठक संपन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव परित….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- कोईरी कुशवाहा समाज, जिला सूरजपुर कुश जयंती 2025 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुका है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 27 जुलाई 2025, दिन रविवार को शहर के आदित्य होटल में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुश जयंती आगामी 24 अगस्त 2025 को सर्वसम्मति से साधू राम सेवा कुंज मनाने का निर्णय लिया गया है जिसका प्रस्ताव पारित कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। इस दौरान समाज के जिलाध्यक्ष सनलीत कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में समाज की एकता और गौरव को भव्य स्वरूप में प्रदर्शित करने के लिए आयोजन समिति का गठन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आमंत्रण और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संभागीय अध्यक्ष संम्पतलाल कुशवाहा, कोरिया जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश कुशवाहा, सचिव कोरिया दयाशंकर कुशवाहा, उपाध्यक्ष सूरजपुर जवाहरलाल कुशवाहा और बंसत लाल कुशवाहा, परिक्षेत्राध्यक्ष विनोद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा, युवा अध्यक्ष संदीप कुशवाहा, युवा सचिव सुग्रीव कुशवाहा, सह-सचिव नरेन्द्र कुशवाहा, संभाग कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन कुशवाहा, क्षेत्राध्यक्ष रुद्र प्रताप कुशवाहा, सदस्य महेश कुशवाहा, क्षेत्राध्यक्ष सुशील कुशवाहा सहित समाज के अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सनलीत कुशवाहा ने कहा कि “कोइरी कुशवाहा समाज ने हमेशा एकता और जागरूकता का परिचय दिया है। आप सभी के सहयोग से हमने समाज को एक परिवार की तरह संगठित किया है। कुश जयंती 2025 हमारी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक चेतना का भव्य उत्सव होगा।” संभागीय अध्यक्ष संम्पतलाल कुशवाहा ने इस आयोजन को संभागीय स्तर पर ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

बैठक में सरगुजा संभाग अध्यक्ष और कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच (सरगुजा संभाग) के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था, ताकि आयोजन को संभागीय स्वरूप प्रदान किया जा सके। समाज के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि कुशं जयंती 2025 के आयोजन में परंपरा और आधुनिकता का समन्वय होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता अभियान और समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया। कोषाध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा ने आयोजन के लिए वित्तीय व्यवस्था और प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया, जबकि युवा अध्यक्ष संदीप कुशवाहा ने युवाओं को प्रेरित करने और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उनकी भूमिका बढ़ाने पर बल दिया। क्षेत्राध्यक्ष सुशील कुशवाहा ने प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा।
कुश जयंती 2025 को लेकर पूरी तरह सजग और सक्रिय है। इस बैठक ने आयोजन की रूपरेखा को और मजबूत किया है, और अब सभी की नजर इस बात पर है कि यह आयोजन कैसे एक ऐतिहासिक सामाजिक समारोह के रूप में उभरेगा।

