अवैध बोल्डर परिवहन करते दो हाइवा को ग्रामीणों ने पकड़ा कार्रवाई के डर से वाहन लेकर भाग रहे थे चालक, प्रशासन ने की कार्रवाई, थाने में खड़ा कराया…..
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- क्षेत्र में लंबे समय से खनिज परिवहन में चल रही अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों की सजगता रंग लाई, जब ग्राम पंचायत बड़सरा में बिना वैध परिवहन पास के बोल्डर ले जा रहे दो हाइवा वाहनों को ग्रामीणों ने पकड़कर प्रशासन को सौंपा है ।
यह कार्रवाई हाइड्रो पावर प्लांट पासल, भैयाथान से हो रहे अनियमित बोल्डर आपूर्ति के विरुद्ध की गई है, जहां से बर्बरीक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिछले दो वर्षों से टेंगनी रेलवे निर्माण कार्य के लिए बोल्डर की आपूर्ति की जा रही है। शनिवार को सीजी 29 एएफ 3173 और सीजी 29 एएफ 3174 क्रमांक के दो हाइवा वाहन बिना वैध खनिज परिवहन दस्तावेज के बोल्डर लेकर जा रहे थे ।
ग्रामीणों द्वारा रोकने पर जब चालकों से परिवहन पास दिखाने को कहा तो उन्होंने 21 जून की पुरानी पर्ची और नकली बिल बुक में दर्ज प्रविष्टि दिखाई। ग्रामीणों को इसमें संदेह हुआ और उन्होंने
तत्परता दिखाते हुए एसडीएम सागर सिंह राज और जिला खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक हाइवा चालक वाहन लेकर
भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए करौंदामुड़ा में उसे पकड़ लिया। मौके पर पंचनामा तैयार कर दोनों वाहनों को झिलमिली थाना में खड़ा कराया।

भैयाथान एसडीएम सागर सिंह राज ने पत्रकारों को बताया कि बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद खनिज कार्यालय को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिस खनिज पास का उपयोग वाहन चालक कर रहे थे, वह 22 अप्रैल 2024 से 21 अप्रैल 2025 तक की वैधता वाला था, जबकि उसकी अवधि समाप्त हुए सात दिन बीत चुके थे और फिर भी रोजाना अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। इस दौरान सुनील साहू , विकास गोस्वामी , प्रीतम दुबे , अजय , रामकेश्वर साहू , दिलेश्वर साहू , रमेश यादव मौजूद रहे ।
