Headlines

कुऐं मे पानी भरने गई किशोरी का पैर फिसला डुबने से हुई मौत रेस्क्यू टीम ने शव को निकाला बाहर पुलिस जुटी जांच में…..

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम दवना पतरापाली के गोटियापारा में आज एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। पानी भरने गई 16 वर्षीया किशोरी दुर्गेश्वरी पिता सूरदयाल सिंह की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह घर के समीप स्थित कुएं से पानी भर रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा समाई।

हादसे की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिला सेनानी संजय गुप्ता के निर्देशन में टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता व उनकी टीम के सदस्यों ब्रिज बिहारी, शिव प्रताप, तुलेश्वर सिंह, अजीत सिंह, कृष्ण सिंह, हुसैन और त्रिनेत्र सिंह ने अथक प्रयास करते हुए किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को रामानुजनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां मामले की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटना माना गया है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर जलस्रोतों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कुओं के आसपास सुरक्षात्मक दीवारें, जाली और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे समाज को जागरूक करने वाली त्रासदी भी है कि छोटी सी असावधानी भी जीवन पर भारी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top