Headlines

24 लाख रुपये मुल्य के 80 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार जयनगर पुलिस ने की कार्रवाई…

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जयनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 24 लाख रुपये मूल्य का 80 किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में 22 जून 2025 को जयनगर पुलिस ग्राम जमदेई में वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी लखनपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो (सीजी 12 बीसी 3785) पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया, जहां एक व्यक्ति वाहन से कूदकर फरार हो गया, जबकि दो लोगों को मौके पर दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश बसोर पिता फूलचंद उम्र 24 वर्ष निवासी बगदरी थाना लखनपुर (वर्तमान निवासी ग्राम चांदों)
मोतीलाल बसोर पिता बुद्धुराम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चांदों थाना लखनपुर शामिल हैं ।

दोनों के कब्जे से 80 किलो गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही बोलेरो वाहन को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी), 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, एएसआई सोहन सिंह, विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, आरक्षक सुरेश साहू, विकास मिश्रा,रवि राजवाड़े, सैनिक मुजाहिद हुसैन, जहांगीर आलम, और नोहर साय राजवाड़े की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top