अज्ञात व्यक्ति का मिला शव पुलिस जुटी जांच में…
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️
सूरजपुर :- कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर में आज रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष अंदाजा जा रहा है। शव ढुंढरा स्थित राजमोहनी चौक के पास पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। वहीं पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
