शतरंज प्रतियोगिता मे निवेद जायसवाल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान राज्य स्तरीय शतरंज टुर्नामेंट के लिऐ हुऐ चयनित….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- भैयाथान विकासखंड के ग्राम बड़सरा निवासी विनय जायसवाल के सुपुत्र निवेद जायसवाल ने कोरिया जिले से शतरंज की अंडर-11 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। प्रदेश के बेमेतरा में आयोजित 15 व 16 मई मिनी सब जूनियर चेस चैम्पियनशीप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

गौरतलब हो कि निवेद शतरंज के प्रति इस उम्र में बेहद ही संजीदगी के साथ अपने मानसिक स्तर का भरपूर प्रयोग करते हैं और शतरंज के खेल में अभी से ही महारथ हासिल कर ली है। जूनियर चैम्पियनशीप में निवेद को भागीदारी मिलने और जिले के बाद प्रदेश में चयनित होने से नन्हें खिलाड़ी का भी मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं उनके परिजन सहित स्थानीय लोगों में भी उत्साह का वातावरण है।
