Headlines

मोबाइल के लिए मां से मांगे पैसे, नहीं मिले तो ट्रेन के सामने कूदा युवक हुई मौत….

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मोबाइल खरीदने के लिए मां से पैसे नहीं मिलने पर एक 26 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महावीरपुर की है। युवक घर से नाराज होकर निकला था। कुछ ही देर बाद दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

किश्त पर मोबाइल खरीदना चाहता था युवक :-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम महावीरपुर निवासी गोलू बरगाह (26 वर्ष), पिता धन साय, मजदूरी करता था। वह एंड्रॉइड मोबाइल खरीदना चाहता था। सोमवार सुबह उसने अपनी मां से कहा कि वह किश्तों पर मोबाइल लेना चाहता है। इसके लिए दुकानदार को शुरुआत में 3 से 4 हजार रुपये देने होंगे। उसने मां से पैसों की मांग की, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण मां ने पैसे देने में असमर्थता जताई।

बताया जा रहा है कि कई बार मांगने के बाद भी पैसे नहीं मिलने पर युवक नाराज हो गया। उसने मां से कहा कि वह मर जाएगा और इसके बाद घर से निकल गया।

ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल :-

घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक गुजरता है। सोमवार सुबह करीब 8 :00 बजे दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के गुजरने के दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया। टक्कर लगने से वह ट्रैक से दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल युवक को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा न सके

युवक की मौत के बाद उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक संवाद और मानसिक परेशानी के समय समय पर सहयोग की अहमियत को सामने रखा है। कठिन परिस्थितियों में अपनों की बात सुनना और समय रहते मदद लेना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top