सड़क की मरम्मत शुरू, राहगीरों को जल्द मिलेगी राहत , लंबे समय से बदहाल सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी थी परेशानी….

CG Samachar24.in

संचालक : – दीपक गुप्ता ✍️

सूरजपुर/भैयाथान। लंबे समय से बदहाल टेंगनी चौक से बंजा मार्ग की मरम्मत का काम शुरू होने से राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति खराब हो गई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

सड़क की बदहाली के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन और भी मुश्किल हो जाता था। ऐसे में सड़क की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।

संबंधित विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। गड्ढों को भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, सड़क की स्थिति पूरी तरह बेहतर बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत जरूरी है।

खबर का असर :

CG Samachar24.in ने बीते 12 सितंबर के अंक में टेंगनी चौक से बंजा मार्ग की बदहाली को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी और राहत की उम्मीद जगी है।

सड़क की मरम्मत शुरू होने से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top