अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान मे बोल्डर गिरने से दो युवकों की मौत पुलिस जुटी जांच मे…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के ग्राम लांची स्थित अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान में बोल्डर से दबने से 2 युवकों की मौत हो गई। दरअसल खदान से पत्थर निकालने के दौरान अचानक एक बड़ा बोल्डर और मिट्टी का मलबा गिर गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनी तो वे दौड़कर वहां पहुंचे। सूचना पर सूरजपुर पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे, फिर दोनों मृत युवकों को बाहर निकालने का काम शुरु किया गया। काफी मशक्कत के बाद बोल्डर व मिट्टी के नीचे दबे युवकों शव बाहर निकाला गया। दोनों युवकों की उम्र 18-18 वर्ष है। युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जिले के ग्राम लांची निवासी बाबूलाल गोंड़ पिता धनेश्वर उम्र 18 वर्ष तथा जयपाल पिता जय सिंह गोंड़ उम्र 18 वर्ष मजदूरी करते थे। रविवार की दोपहर करीब 12 :00 बजे वे गांव में संचालित अवैध पत्थर खदान से पत्थर निकाल रहे थे। इसी बीच एक बड़ा बोल्डर और मिट्टी का मलबा उनके ऊपर गिर गया। इसके नीचे दब जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदशियों का कहना है कि हमने दोनों युवकों को खदान में घुसते देखकर मना किया कि मत जाओ। उन्होंने कहा कि वे वापस आ रहे हैं। इसी बीच यह हादसा हो गया। उसने बताया कि आवाज सुनकर हमलोग गए तो दोनों दबे हुए थे। उन्हें हमने बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हादसे में 2 युवकों की मौत की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पीएम पश्चात दोनों का शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। युवकों की मौत से परिजन व गांव में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि जिस पत्थर खदान में दबकर युवकों की मौत हुई, वह अवैध रूप से संचालित हो रही है। इसे किसके सह पर चलाया जा रहा है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। इधर मामले में सूरजपुर तहसीलदार सूर्यकांत साय का कहना है कि खनन का काम किसके द्वारा कराया जा रहा है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top