सेवानिवृत हुए हनुमान प्रसाद दुबे सहकर्मियों ने दी विदाई…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के जनपद पंचायत भैयाथान में लंबे समय तक अपनी अनुकरणीय सेवाएं देने के बाद पंचायत अधिकारी हनुमान प्रसाद दुबे सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहद नम और भावुक आंखों से उन्हें विदाई दी।

हनुमान प्रसाद दुबे को उनके कार्यकाल के दौरान बेहद सरल, मिलनसार और बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति के रूप में जाना जाता रहा। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में हमेशा न्याय संगत और नियमानुसार कार्यों को प्राथमिकता दी। यही वजह है कि इतने लंबे सेवाकाल के बावजूद उनके काम पर कभी कोई उंगली नहीं उठा सका और उनका पूरा सफर पूरी तरह निष्पक्ष व बेदाग रहा।

विदाई की इस बेला पर सहकर्मियों ने कहा कि हनुमान दुबे का जाना कार्यालय के लिए एक मार्गदर्शक को खोने जैसा है। उनका सौम्य व्यवहार और काम के प्रति निष्ठा हमेशा नए कर्मचारियों को प्रेरित करेगी।

विदाई समारोह के दौरान जनपद पंचायत भैयाथान के समस्त अधिकारी – कर्मचारियों ने हनुमान दुबे के शासकीय सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। उपस्थित जनों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के अंतिम क्षणों में सहकर्मियों की आंखें छलक आईं, जो इस बात का प्रमाण थी कि उन्होंने विभाग में सिर्फ काम नहीं किया, बल्कि सबके दिलों में अपनी एक अमिट जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top