सड़क हादसे मे कॉलरीकर्मी की मौत , बिना पार्किंग लाईट जलाए खड़ी थी ट्रक…..

CG Samachar 24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- अंबिकापुर – मनेन्द्रगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर बीते शनिवार की रात सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा ग्राम पंचायत तेलईकछार – शशिपुर के पास उस समय हुआ, जब अंधेरे में सडक़ पर बिना पार्किंग लाइट और किसी सुरक्षा संकेत के खड़े ट्रक में पीछे से बाइक जा भिड़ी। ट्रक से टकराने से कॉलरीकर्मी का सिर फट गया और सड़क खून से लाल हो गई। राहगीरों द्वारा गंभीर रूप से घायल कॉलरीकर्मी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जब उसके परिजन को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जयनगर पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि मृतक की पहचान सुशांत कुमार मंडल 52 वर्ष के रूप में हुई है, जो एसईसीएल बिश्रामपुर में कार्यरत थे और वन बी कॉलोनी के क्वार्टर क्रमांक 48 में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम 7: 30 बजे सुशांत अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 ईएफ 7257 से विश्रामपुर से अंबिकापुर जा रहे थे।

इसी दौरान ग्राम शशिपुर स्थित एनएच 43 पर उनकी बाइक सडक़ के बीच ईंधन खत्म होने पर खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 22 एजे 4331 के पिछले हिस्से से बाइक टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 के कर्मचारी व परिजन तत्काल मौके पर पहुंच कॉलरीकर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। कोल कर्मी सुशांत कुमार मंडल का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जिन्हें उनके दोनों बेटियां भाव्या व सृष्टि ने गमगीन माहौल में मुखाग्नि दी। इस घटना से एसईसीएल कॉलोनी में शोक की लहर है।

परिजन का आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन को मुख्य सडक़ पर बिना पार्किंग लाइट जलाए अथवा अन्य सुरक्षा संकेत लगाए खड़ा कर दिया था। अंधेरा होने के कारण सडक़ पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह भीषण हादसा हो गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा कर दुर्घटना कारित करने के आरोप में जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top