दूरस्थ वनांचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के ग्राम पंचायत अवंतिकापुर मे 4 माह से सोलर पंप खराब , पेयजल के लिऐ जुझ रहे गोटीयापारा के लोग….

  • कलेक्टर जनदर्शन मे अवंतिकापुर के सरपंच , उपसरपंच ने पेयजलापूर्ति दुरस्त करने की रखी मांग….

CG Samachar 24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता…..✍️

सूरजपुर :– जिले के दुरस्त वनांचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अवंतिकापुर के गोतियापारा स्कूल प्रांगण में लगा क्रेडा सोलर डुअल पंप पिछले 4 माह से पूरी तरह बंद पड़ा है। बोर में अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर डाल दिए जाने के कारण पेयजलापूर्ति ठप्प हो गई है।

ग्राम पंचायत के द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में दिए गए आवेदन के अनुसार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने पत्थर निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पत्थर गहराई में फंस जाने से वे असफल रहे।

पंप बंद होने से स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन और राशन दुकान में पेयजल का भीषण संकट गहरा गया है। यहां 500 से अधिक ग्रामीण, स्कूली और नैनीहाल बच्चे रोजाना पीने के पानी को भटकने को मजबूर हैं।

ग्राम पंचायत अवंतिकापुर के सरपंच और उपसरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि पीएचई विभाग की रिपोर्ट के आधार पर उसी स्थान पर तत्काल नया बोर खन कराकर क्रेडा सोलर ड्युल पंप स्थापित कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

इस संबंध में ग्राम पंचायत अवंतिकापुर के ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top