डायल 112 के दो कर्मचारियों से मारपीट करने वाले 8 धराऐ, बीच सड़क मे पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलुस….

CG Samachar24.in 

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी में 19 जून की रात ट्रक से टकराकर बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल था। सूचना पर डायल 112 में तैनात आरक्षक व ड्राइवर 2 लोगों को अस्पताल पहुंचाने के बाद घटनास्थल पर पड़े 2 अन्य घायलों को लेने पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद मृतकों के गांव के युवकों ने उन्हें लेट आने तथा वीडियो बनाने की बात पर पकड़ लिया। फिर लात-मुक्कों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इससे वे बेहोश हो गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इधर आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मंगलवार को 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में उनका जुलूस निकाला।

डायल 112 में तैनात आरक्षक निशांत टोप्पो ने प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात 11 बजे रायपुर पीएफटी कॉल सेंटर से पाईंट आया कि ग्राम खजुरी-सेमरसोत मेन रोड में एक्सीडेंट हो गया है। इसमें 4 व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हैं। इसके बाद वह 112 आपात कालीन वाहन को लेकर ड्राइवर के साथ मौके पर पहुंचा। यहां देखा कि 4 युवक सडक़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए थे।

इसके बाद वह 2 लोगों को डायल 112 वाहन के माध्यम से अस्पताल प्रतापपुर पहुंचाकर फिर से अन्य 2 घायलों को लेने पहुंचा था। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद 8 युवकों ने वाहन को रोककर घेर लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जल्दी क्यों नहीं आए? जब उसने कहा कि 2 लोगों को पहले अस्पताल पहुंचा चुका हूं, दूसरी बार लेने आया हूं।

इसके बाद भी सभी ने मिलकर मुझसे व ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीडि़त आरक्षक निशांत टोप्पो की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 221, 132, 121(1), 191(2), 190 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु की। इसके बाद मामले में शामिल 8 आरोपियों व ट्रक में आगजनी करने वाले 2 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

 8 आरोपी गिरफ्तार :- डायल 112 के आरक्षक व ड्राइवर से मारपीट में मामले के 8 आरोपियों में ग्राम बैकोना निवासी मुकेश पैंकरा पिता मोहरलाल 23 वर्ष, प्रकाश पैंकरा उउर्फ जीरा पिता महेन्द्र 19 वर्ष, करमसाय पैंकरा पिता गणेश 21 वर्ष, नरेश पैंकरा पिता धरमकुमार 27 वर्ष, शिवसागर पैंकरा पिता प्रेमसाय 30 वर्ष, अभय पैंकरा पिता संतोष 20 वर्ष, पारसनाथ पैंकरा पिता प्रेमसाय 32 वर्ष व रामकेवल पैंकरा पिता रामबली 26 वर्ष शामिल हैं।

इधर ट्रक से बाइक टकराने के बाद ट्रक में आगजनी करने के मामले में पुलिस ने धारा 324(5) बीएनएस के तहत आरोपी मुकेश उर्फ सीजय पैंकरा पिता मोहरलाल पैंकरा 23 वर्ष व दीपेश पैंकरा पिता देवधारी 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर नरेन्द्र सिंह, पीएसआई सम्पत कुमार व विकास , गजेन्द्र, एएसआई विरेन्द्र यादव, राजेश यादव, बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र भगत, रविशंकर चौबे, अलबिनुस तिर्की, विनोद परीड़ा, आरक्षक भीमेश आर्मो, राजकुमार पासवान, राजेश तिवारी, प्रकाश साहू, अपील चौधरी व निरंजन एक्का शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top