प्रतापपुर सड़क हादसे मे मृतकों का शव लेने पहुंची डायल 112 मे पदस्थ आरक्षक और ड्राइवर से मारपीट आरोपियों की पहचान करने मे जुटी पुलिस…..

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुर के पास शुक्रवार की रात बीच सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार 2 नाबालिग और एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि एक नाबालिग घायल हो गया था। घटना से आक्रोशित मृतकों के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डायल 112 में पदस्थ आरक्षक और ड्राइवर तीनों मृतकों का शव लेने पहुंचे थे। इस दौरान डायल 112 का आरक्षक मौके का वीडियो बनाने लगा।

यह देख नशेड़ी प्रवृत्ति के युवकों ने आपत्ति जताते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान लात-मुक्के से आरक्षक व ड्राइवर को बहुत पीटा, जिससे दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस द्वारा दोनेां को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रतापपुर – सेमरसोत मार्ग पर शुक्रवार की रात ग्राम बैकोना निवासी रूपचंद पैंकरा 18 वर्ष, रवि पैंकरा 15 वर्ष, ओमप्रकाश पैंकरा 17 वर्ष व अरमान पैंकरा 17 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक प्रतापपुर से लगे ग्राम शिवपुर के पास बीच सडक़ पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

हादसे में रूपचंद और रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश ने प्रतापपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं अरमान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर घटना की सूचना पर ग्राम बैकोना निवासी मृतकों के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे प्रतापपुर थाना प्रभारी समेत अन्य आग बुझाने में लग गए थे, लेकिन तब तक ट्रक के सामने का हिस्सा जल चुका था।

आरक्षक और ड्राइवर घटना स्थल पहुंचे तो उग्र लोगों ने पीटा :- बताया जा रहा है कि सड़क हादसे की सूचना पर डायल 112 में पदस्थ आरक्षक निशांत टोप्पो ड्राइवर के साथ घटनास्थल पर पहुंचा था। वह जल रहे ट्रक व घटनास्थल का वीडियो बनाने लगा। यह देख मौके पर मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए और वीडियो बनाने को लेकर आरक्षक की लात – घूसों से बेदम पिटाई शुरु कर दी।

इस दौरान उन्होंने ड्राइवर को भी बेदम पीटा। आरोपी दोनों के साथ गाली-गलौज करते रहे। बेरहमी से हुई पिटाई से आरक्षक व ड्राइवर बेहोश हो गए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में लाकर प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

इधर पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कार को टक्कर मारने के बाद भाग निकला था ट्रक चालक :- ट्रक के बीच सडक़ पर खड़े होने के पीछे यह बात सामने आई कि बाइक सवार युवक और नाबालिगों के ट्रक से टकराने से ठीक पहले ट्रक ने एक कार को ठोकर मारी थी। इस पर कार सवारों ने ट्रक चालक से विवाद शुुरु कर दिया था। इस दौरान चालक ट्रक को बीच सडक़ पर ही छोडक़र फरार हो गया था। जबकि कार चालक वहां से चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top