Headlines

दो मोटरसाइकिलो मे जबरदस्त भिडंत उड़े परखच्चे एक की मौत तीन घायल……

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…..✍️

सूरजपुर :- जिले के रामानुजनगर बस स्टैंड के समीप आज गुरुवार की दोपहर दो मोटरसाइकिलो में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे मोटरसाइकिलो के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दरअसल दोनों मोटरसाइकिलो पर दो – दो युवक सवार थे। हादसे में युवक की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर निवासी राजेंद्र पिता छोटेलाल उम्र 23 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 29 एजे 2983 से आज गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे जगन्नाथपुर से रामानुजनगर आया था। उसके साथ मोटरसाइकिल पर गांव का ही नमन राज पिता तपेश्वर भी सवार था।

बताया जा रहा है कि जब वे रामानुजनगर बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीजेड 2851 से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। उक्त मोटरसाइकिल को ग्राम गोकुलपुर निवासी दिनेश पिता राय सिंह चला रहा था, जबकि उसके साथ ग्राम सुरता निवासी दीपू पिता गोरेलाल सवार था।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलो के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में राजेंद्र को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नमन राज, दिनेश और दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच उपरांत राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर :- इधर डॉक्टरों ने घायल नमन राज, दिनेश एवं दीपू की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

हादसे की सूचना मिलते ही मृत युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देख माता-पिता सदमे में आ गए। इधर पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top