Headlines

दिन दहाड़े शिक्षिका से लुटपाट – हाथ से पर्स छीनकर भागे बाइक सवार नकाबपोश बदमाश , पुलिस गिरफ्त से बाहर , लोग दहशत में…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के एसईसीएल बिश्रामपुर की आवासीय कॉलोनी में सोमवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाजार जाने के लिए घर से निकली शिक्षिका लूट का शिकार हो गई। 2 नकाबपोश बदमाश शिक्षिका के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। इस दौरान शिक्षिका मदद के लिए चिल्लाती रही। वह पकड़ो-पकड़ो बोलती रहीं, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में बाइक लेकर कोल माइंस की ओर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने मामले की सूचना बिश्रामपुर पुलिस को दी। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि पर्स में 4-5 हजार रुपए के अलावा एटीएम एवं अन्य सामान थे। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी पकड़े जा सकें।

जयनगर बाजार के पास स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका कृष्णा नायक पति स्व. विपिन नायक सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे एसईसीएल आवासीय कुम्दा की बी-टाइप कॉलोनी स्थित क्वार्टर क्रमांक 40 से बाजार जाने निकली थीं।

वह अपने क्वार्टर से लगभग 50 मीटर ही आगे बढ़ी ही थीं कि पहले से घात लगाए बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और शिक्षिका का पर्स छीनकर खदान की ओर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार युवकों ने बेहद शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया।

पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग भी बदमाशों को पकड़ नहीं सके। घटना के बाद शिक्षिका घबराई हुई अवस्था में मदद के लिए लोगों को आवाज लगाती रहीं।

शिक्षिका से लूट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है। इधर सूचना मिलने के बाद बिश्रामपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस  संबंध में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिक्षिका के पर्स में करीब 4-5 हजार रुपए नगद समेत एटीएम कार्ड, मोबाइल, चेक बुक व आलमारी के लॉकर की चाबी थी। शिक्षिका ने संबधित बैंक में भी तत्काल आवेदन देकर किसी तरह की कोई लेन-देन न करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top