Headlines

बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे पिता हुआ हादसे का शिकार, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सिमेंट ढ़ेर से टकराई हादसे मे पिता की मौत जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में….

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर अपने पुराने घर से नए घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि उसके बेटे का जन्मदिन था। उसने सोचा था कि वह वहां पहुंचकर धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाएगा, लेकिन रास्ते में ही हादसे में उसकी जान चली गई। दरअसल उसकी तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे पड़े सीमेंट के ढेर से टकरा गई थी। सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके बेटे की जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदल गईं।

जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलका के रजवारीपारा निवासी बलिट राम पिता रामलगन उम्र 41 वर्ष रविवार की सुबह अपने घर से बाइक से सलका की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने पुराने घर ग्राम साल्ही से सलका जाने के लिए निकला था।

इसी दौरान राजापुर बाजार के आगे मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए वे सड़क किनारे सीमेंट के ढेर से टकरा गया और गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।
स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। बताया जा रहा है की तेज रफ्तार हादसे की वजह बना।

युवक अपने बेटे का जन्मदिन मनाने खुशी-खुशी जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही उसकी पत्नी व बच्चे को मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे में बेटे की जन्मदिन की खुशियां धरी की धरी रह गई। हादसे की सूचना पर परिजन रामानुजनगर अस्पताल पहुंचे। शव देख उनमें भी मातम पसर गया। इधर पुलिस ने पीएम पश्चात उसका शव परिजन को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top