लक्जरी बस मे गांजे की गठरियां मौका पाकर संदिग्ध   भागे , चालक और हेल्पर गिरफ्तार…..

साड़ी के गठरी मे बधे 20 क्विंटल (लगभग एक करोड़ रुपये) के गांजे को जयनगर पुलिस ने किया जप्त…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता..….✍️

सूरजपुर :- अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर जा रही एक लक्जरी बस में करीब 20 महिला-पुरुष व बच्चे सफर कर रहे थे। उनके पास सामान के नाम पर साड़ी से बंधी कई गठरियां थीं। एक वाहन चालक की सूचना पर सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी लोगों ने बस को रुकवाया। बस रुकते ही उसमें से उतरकर कई महिला-पुरुष इधर-उधर भागने लगे। जब पुलिस पहुंची तो अधिकांश लोग भाग चुके थे। इसके बाद पुलिस ने जब गठरियों को खोलकर देखा तो उसमें गांजा बंधा हुआ था। पुलिस ने गांजा जब्त कर उसमें सवार लोगों की खोजबीन शुुरु कर दी है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं बस ड्राइवर-हेल्पर को हिरासत में लिया गया है।

नीलम बस क्रमांक सीजी 15 ईएच- 4301 अंबिकापुर से कटनी के लिए निकली थी। इस दौरान अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर काली घाट के पास संदिग्ध हालत में गठरियां व झाड़ू लेकर करीब 20 की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे चढ़े। इसी बीच जयनगर पुलिस को सूचना मिली कि बस में संदिग्ध हालत में कुछ लोग जा रहे हैं, उनके पास गांजा हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सिलफिली में स्थानीय लोगों की मदद से बस को रुकवाया। इसी बीच मौका पाकर उसमें सवार महिला-पुरुष फरार हो गए। जब पुलिस बस में चढ़ी और गठरियों को खोलकर देखा तो उसमें 20 क्विंटल गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top