Headlines

पुरानी कबाड़ मोबाइल बैटरी आग में फेंकी, धमाके से मासूम की मौत…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत ब्रह्मपुर गांव में बच्चों ने खेलते समय पुरानी मोबाइल बैटरी को कूड़े की आग में डाल दिया। बैटरी धमाके के साथ फट गई। घटना में एक साल के बच्चे की मौत हो गई। ब्रह्मपुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम का एक वर्षीय बेटा आदित्य 31 मई की शाम घर के बाहर बड़े भाई-बहनों और दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी एक बच्चा पास के कचरे से तीन साल पुरानी मोबाइल की खराब बैटरी उठा लाया। उन्होंने पास में जल रहे कचरे में डाल दिया। इससे जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की चपेट में आदित्य का चेहरा, सीना, पेट, हाथ बुरी तरह झुलस गए। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे को तुरंत प्रेमनगर अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सूरजपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था। मासूम को 1 जून को भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top