Headlines

कुदरगढ़ मंदिर परिसर मे लगी आग , पंखा , लाईट समेत कई समान जलकर राख……

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता…..✍️

सूरजपुर :- जिले में स्थित मां कुदरगढ़ देवी धाम मंदिर परिसर में आज शुक्रवार को भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक अगरबत्ती के जलने से फैली आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया। आग से मंदिर परिक्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

अगरबत्ती के जलने से फैली आग :- बताया जाता है की मंदिर परिसर में नारियल फोड़ने के स्थान के समीप ही अगरबत्ती जलाई जाती है, अगरबत्ती के जलने से फैली मंद आग ने विकराल रूप ले लिया और परिसर में रखी गई दान पेटी के समीप पहुंच गई, आग ने धीरे धीरे मनोकामना ज्योति कलश भवन को भी अपने चपेट में ले लिया ।
घटना के दौरान श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

आग रोकने के नही थे कोई उपाय :- मंदिर परिसर के अंदर आगजनी रोकने के कोई उपाय नहीं है। अग्निशामक उपकरणों की कमी और सुरक्षा प्रबंधों का कोई इंतजाम नहीं है। इस घटना के बाद प्रशासन और मंदिर समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top