Headlines

गिरते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता , बिगड़े उपयोग विहिन नलकूपों का मरम्मत करा रही प्रकाश इंडस्ट्रीज….

मानवता की मिसाल, ‘प्रकाश इंडस्ट्रीज’ बुझा रही प्यासों की प्यास, गिरते जलस्तर के बीच शुरू किया नलकूप सुधार अभियान….

सूरजपुर :- एक ओर जहा सूरज ने अपनी तपिश बढ़ा दी है वहीं प्रकृति के बदलते तेवर ने जल संकट  की आहट दे दी है। तथा जिले के भैयाथान क्षेत्र में गिरते जलस्तर ने जहाँ ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है वहीं प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड भास्कर पारा माइंस ने इस विषम समस्या के समाधान के लिए ‘संकल्प’ लेकर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है।

जल संकट के बीच ‘संजीवनी’ बना प्रकाश इंडस्ट्रीज का यह अभियान :- भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों की सबसे बड़ी चुनौती पेयजल की उपलब्धता है।
भैयाथान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जलस्तर नीचे जाने और तकनीकी खराबी के कारण कई नलकूप दम तोड़ चुके थे। आम नागरिक स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे थे
इसी बीच स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रकाश इंडस्ट्रीज प्रबंधन ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बिगड़े हुए नलकूपों को सुधारने का बीड़ा उठाया है।

गांव-गांव पहुंच रही प्रकाश इंडस्ट्रीज की सुधार टीम :- कंपनी द्वारा संचालित इस अभियान के तहत कुशल तकनीकी दल को विभिन्न ग्राम पंचायतों में भेजा जा रहा है। ये दल न केवल खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत कर रहे हैं, बल्कि जहां आवश्यकता है, वहां शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रहे हैं। भास्कर पारा माइंस प्रबंधन का स्पष्ट कहना है कि यह पहल केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आम जनमानस के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।

प्रकाश इंडस्ट्रीज प्रबंधन का जारी रहेगा सेवा का यह सिलसिला प्यासो की बुझाते रहेंगे प्यास :- ग्रामीणों ने संस्था के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब भीषण धूप में कंठ सूख रहे हैं, तब प्रकाश इंडस्ट्रीज का यह प्रयास किसी वरदान से कम नहीं है।

उद्योग प्रबंधन के अनुसार, पानी की समस्या को देखते हुए यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा ताकि क्षेत्र का कोई भी नागरिक पेयजल आपुर्ति वंचित न रहे।

हमारा लक्ष्य गिरते जलस्तर और भीषण गर्मी से जूझते ग्रामीणों को राहत देना …

विभिन्न पंचायतों में बंद पड़े नलकूपों का त्वरित सुधार और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति।

जल संकट को दूर करने के लिए निरंतर जारी रहेगा हमारा अभियान :- प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध विभाग ने ये स्पष्ट किया है कि मानवता को ध्यान मे रखते हुऐ पेयजलापूर्ति के लिए प्रभावित क्षेत्रों में हैण्डपम्प सुधार कार्य तेजी से चल रह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top