Headlines

कलश यात्रा के साथ बड़सरा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का हुआ शुभारंभ, कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…..

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़सरा में साहू समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिवस कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बड़सरा के साहू पारा में समाज के महिला-पुरुष एकत्रित हुए, जहां से डीजे की धुन पर भजन गाते हुए कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु राम मंदिर एवं शिव मंदिर स्थित तालाब पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजन कर कलश में जल भरा गया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु जल लेकर कथा स्थल पहुंचे और विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रथम दिवस कथा में कथावाचक पंडित रविन्द्र दुबे खड़गवां वाले ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है।
कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते रहे। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रतिदिन कथा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top