तेज सुरज की किरणों के साथ थकान के बिच अपनों से मिलने की मुस्कान भरी चाह….
शादी – ब्याह के सीजन मे सड़क किनारे आम पेड़ की घनी छांव मे चहरे पर मुस्कान लिए बस का इंतजार करते लोग….
CG Samachar24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत बसकर गांव की यह तस्वीर इन दिनों चल रही शादियों की रौनक और रिश्तों की गर्माहट को बखूबी बयां कर रही है। शहर से गांव तक लोगों का आना-जाना जारी है, जहां नाते-रिश्तेदारों से मिलने की खुशी साफ झलकती है।

वही तेज धूप के बीच सड़क किनारे आम के पेड़ों की घनी छांव तले बैठे लोग बस की प्रतीक्षा करते नजर आए। थकान के बीच भी चेहरों पर अपनापन और मुस्कान कायम है। यह दृश्य ग्रामीण जीवन की सादगी, आपसी जुड़ाव और मजबूत सामाजिक रिश्तों की सुंदर झलक है, जो आज भी दिलों को करीब लाए हुए है।
