महिनों से सौर उर्जा खराब पेयजल के लिऐ भटक रहे ग्रामीण , बड़सरा मे सोलर टंकी का फुटा पाईप….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
भैयाथान :- विकासखंड अंतर्गत ग्राम करौंदामुड़ा, केवटाली, सत्यनगर, अधिनापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थापित सौर ऊर्जा से संचालित पानी पंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इसी पंप के माध्यम से आसपास के मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति होती थी, लेकिन इसके बंद होने के बाद अब लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट और भी गहराता जा रहा है।

बड़सरा मे सौर ऊर्जा का फुटा पाईप महिनों से बह रहा है पानी :- इधर ग्राम पंचायत बड़सरा के तलवापारा राम लखन यादव के घर पास स्थापित सौर ऊर्जा के टंकी से जुड़ा पाईप कई महिनों से फुटा हुआ है नल भी खराब हो गए हैं जिस कारण टंकी मे जमा पानी उपयोग विहिन होकर व्यर्थ बह रहा है जिसका सुध लेने वाला कोई नही है क्रेडा विभाग को जानकारी देने के पर विभाग ने रखरखाव के लिऐ संबंधित ग्राम पंचायत को जिम्मेदार बताया है तो वहीं ग्राम पंचायत ने भी अब तक मौन साध रखा है । परिणामस्वरूप उस सोलर टंकी मे न पानी टिकते हैं और न ही मोहल्ले वासियों को मिलते हैं ।
करौंदामुड़ा निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा के अनुसार, कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत की कोई पहल नहीं की गई है। स्थिति यह है कि महिलाओं और बच्चों को भी रोजाना लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है।

वहीं पूर्व जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने बताया कि केवटाली, सत्यनगर और अधिनापुर में लगी पानी टंकियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जहां सौर ऊर्जा चलित पंप ही मोहल्ले का एकमात्र जल स्रोत था, उसके बंद होने से पूरे इलाके में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सोलर पंप
की मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र में पेयजल समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में जिला प्रभारी क्रेडा सूरजपुर रंजीत यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और कर्मचारियों को भेजकर परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मार्च से ठेका कर्मियों को सेवा से बाहर कर दिया गया है, जिससे विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है।
