पेयजल संकट – प्रकाश इंडस्ट्रीज के निर्देशक ने टैंकर से उपलब्ध करवाया स्वच्छ पानी….

पुर्व जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल समस्या ,  प्रकाश इंडस्ट्रीज के निर्देशक को कराया अवगत तत्काल हुआ अस्थाई समाधान…

इधर प्रशासन ने भी 10 दिनों के भीतर हैंडपंप खनन करवाने की कही बात….

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केवटाली के जुढ़ापारा एवं बरपारा के ग्रामीण इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को मजबूरी में गांव की ढोढ़ी का दूषित पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बना हुआ है।

टैंकर से पीने का पानी प्राप्त करते ग्रामीण

इस समस्या की जानकारी पूर्व जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह द्वारा भास्करपारा कोल माइंस के निर्देशक ए.के. चतुर्वेदी को दी गई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टैंकर के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की अस्थायी व्यवस्था कराई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। इस पहल के लिए ग्रामीणों ने पूर्व जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह एवं भास्करपारा कोल माइंस के निर्देशक ए.के. चतुर्वेदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। इधर पीएचई विभाग के एसडीओ दिनेश जैन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 10 दिनों के भीतर हैंडपंप खनन कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को स्थायी रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top