Headlines

चरित्र पर शंका करती थी पत्नी  पति ने हत्या कर मनगढ़ंत रिपोर्ट दर्ज  करवाने  पहुचा थाने जांच में  पति ही निकला हत्या  का आरोपी  पुलिस ने किया गिरफ्तार…

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- दिनांक 04 मार्च 2026 को ग्राम तारकेश्वरपुर निवासी अलमा प्रजापति ने चौकी सलका उमेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03 मार्च 2026 को सुबह अपने पड़ोसी के साथ सामान लेने कार से खडगवां रतनपुर गया था, घर में इसकी पत्नी लीलावती अकेली थी, बैकुंठपुर तरफ से रात्रि में वापस घर पहुंच कर देखा कि इसकी पत्नी लीलावती पलंग के नीचे जमीन पर मुंह के बल लेटी थी यह सोचा कि शराब के नशे में जमीन तरफ मुंह के बल लेटी है, पहले इसी तरह जमीन पर लेट जाती थी यह सोचकर नहीं उठाया, दिनांक 04 मार्च 2026 की सुबह अपनी पत्नी को उठा कर देखा तो उसकी मृत्यु हो गई थी जिसके चेहरे चोट लगा था। घटना कि जानकारी पड़ोसियों व रिश्तेदारों में दिया हॅू। पत्नी की मृत्यु अज्ञात कारणो से होने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

मर्ग जांच में यह बात सामने आई कि अलमा प्रजापति दूसरी महिलाओं से बातचीत करता था जिस कारण उसकी लीलावती उसके चरित्र पर शंका कर बातचीत करने से मना करती जिससे दोनों में झगड़ा विवाद होता था और अलमा अपनी पत्नी को मारपीट भी करता था। मृतिका के पीएम रिपोर्ट व मर्ग जांच उपरान्त मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने हत्या का खुलासा कर आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में चौकी सलका उमेश्वरपुर पुलिस के द्वारा पाए गए तथ्यों के आधार पर संदेही अलमा प्रजापति को तलब कर बारीकी से पूछताछ किया। पूछताछ पर उसने बताया कि पत्नी दूसरी महिलाओं से बातचीत करने का आरोप लगाकर झगड़ा विवाद करती थी मना करने पर भी नहीं मानती थी। दिनांक घटना 03 मार्च 2026 के रात्रि में बैकुंठपुर तरफ से घर आने पर पत्नी द्वारा पुनः इसके चरित्र पर शंका कर झगड़ा विवाद करने से आक्रोशित होकर हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप, चाकू से मारपीट कर उसकी हत्या कर दिया। पत्नी की हत्या के मामले में फंसने से बचने के लिए दिनांक 04 मार्च 2026 को चौकी जाकर मनगढ़ंत रिपोर्ट लिखवाना बताया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, पाइप जप्त कर आरोपी अलमा प्रजापति पिता स्व. पीलाराम उम्र 54 वर्ष ग्राम तारकेश्वरपुर चौकी सलका-उमेश्वरपुर को गिरफ्तार किया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी चौकी क्षेत्र का गुण्डा बदमाश भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top