Headlines

अंबिकापुर – जबलपुर ट्रेन के चपेट में आकर युवक गंभीर दोनों पैर कटे…..

ट्रेन मे सवार युवती ने दिखाई हिम्मत स्टॉल से बांधकर निकाला बाहर गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल बीते शनिवार रात की घटना…

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिले से शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर जांघ के पास से कट गए। युवक पटरी पर पड़ा मिला। हादसा रेलवे फाटक के पास हुआ, इस दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। ट्रेन रुकने के बाद पैसेंजर उतरे, लेकिन कोई युवक को छु नही रहा था। इसी बीच एक युवती ने हिम्मत दिखाई और ट्रेन के भीतर घुसकर अपने स्टॉल से बांधकर युवक को बाहर निकाला। युवक को गंभीर स्थिति में अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गोपालपुर निवासी मयंक तिवारी पिता मनोज नाथ तिवारी उम्र 24 वर्ष शनिवार की शाम को दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच रात करीब 10:30 बजे सूरजपुर रोड़ रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर अंबिकापुर – जबलपुर ट्रेन की चपेट में उसके आने की जानकारी परिजन को मोबाइल पर मिली।

खबर सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर घुटने के ऊपर से कट गए थे। युवक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती ने दिखाई हिम्मत :- सूरजपुर रोड़ रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर ट्रेन रेलवे फाटक पार कर रही थी। इस दौरान उसकी रफ्तार धीमी थी। ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिलने पर चालक ने ट्रेन को रोक दी। नीचे उतर कर यात्रियों ने देखा कि ट्रेन की पटरी पर युवक छटपटा रहा है। इस दौरान किसी ने उसे निकालने की कोशिश नहीं की।
इसी बीच कटनी से अंबिकापुर आ रही युवती ने हिम्मत दिखाई और मोबाइल का टॉर्च जलाकर ट्रेन के नीचे घुसी और अपने स्टॉल से बांधकर उसे बाहर निकाला। इस स्थिति में भी युवक बात कर रहा था। युवती ने उसके मोबाइल का पासवर्ड पूछकर परिजन को फोन से जानकारी दी।

पैर बांधकर पटरी पर लिटाए जाने की चर्चा:- घटना के बाद लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि युवक के पैर बांधकर किसी ने पटरी पर लिटा दिया था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी थी। इस दौरान विवाद के बाद उसके साथ रहे कुछ लोगों ने ही उसके साथ ऐसी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top