अमरुद तोड़ने पेड़ पर चढ़ी दोनों बहनें फिसलकर नाले मे गिरी हुई मौत परिजन सदमे में….
CG Samachar24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️
सूरजपुर :- जिले के दुरस्त वनांचल चांदनी – बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवगई में बुधवार की सुबह दर्दनाक घटना में 2 सगी मासूम बहनों की जान चली गई। दोनों अमरूद तोडने के दौरान फिसलकर बहते नाले में जा गिरीं। गहरे पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। दोनों आंगनबाड़ी जाने के लिए निकलीं थीं, लेकिन अमरूद तोडऩे हर दिन की तरह नाले के पास चली गई थीं। दोनों की मौत से परिजन सदमे में हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक चांदनी-बिहारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवगई निवासी राकेश जायसवाल की 2 पुत्रियां 4 वर्षीय पूनम व 3 वर्षीय उर्मिला आंगनबाड़ी में पढ़ती थीं। बुधवार की सुबह 10 बजे दोनों घर से आंगनबाड़ी जाने निकली थीं। वे रास्ते में पडऩे वाले झूरहा नाले के पास पेड़ से अमरूद तोडने लगीं। इसी दौरान दोनों फिसलकर नाले के गहरे हिस्से में जा गिरीं।
यहां पानी अधिक होने की वजह से दोनों की डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद परिजन उन्हें खोजने निकले तो उनका शव नाले में पड़ा मिला। यह देख उनके रोने का ठिकाना न रहा। यह देख गांव के लोग भी जुटे और दोनों का शव नाले से बाहर निकाला गया ।
