Headlines

बाल दिवस के अवसर पर छात्राओं ने लगाऐं विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल…..

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर / भैयाथान :- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैयाथान में बीते शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। मेले में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए, जिनमें समोसा, मांगोड़ा, भेल, गुपचुप, चाय आदि शामिल थे। साथ ही विद्यालय प्रांगण में शैक्षणिक और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में सभी छात्राओं को भोजन कराया गया और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सूखेद्र सिंह चौहान, मेले के आयोजक जीतेंद्र कुमार सोनी, अंशुल डिक्सेना, संजीव मंडल, अमित सिंह बेलभद्र देवांगन, केदार नाथ पैकरा, मनीष ठाकुर, उदित गुप्ता, प्रतीक तिवारी, उमेश कंसारी, अमित सिंह, सविता सूर्यवंशी, अंजिता एक्का, अचला सिंह और स्टाफ का पुर्णतः सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top